काशीपुर, मार्च 12 -- काशीपुर, संवाददाता। नगर निगम द्वारा शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से वार्ड नंबर-11 शिव मंदिर ढकिया गुलाबो क्षेत्र में सिल्ट एवं मलबा हटाने का विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान सुबह 8 बजे से क्षेत्र की सड़कों पर संचालित किया गया। गुरुवार को सफाई निरीक्षक मनोज कुमार बिट के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने सड़कों, नालियों और सार्वजनिक स्थानों पर जमा सिल्ट तथा मलबे को हटाकर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी सफाई कार्य कर स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। इस दौरान नगर निगम की ओर से नागरिकों को निर्माण एवं ध्वस्तीकरण के बाद निकलने वाले मलबे के उचित परिवहन और निस्तारण के प्रति जागरूक किया गया। लोगों से अपील की गई कि निर्माण कार्य से निकलने वाला मलबा सड़कों या नाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.