गिरडीह, अप्रैल 22 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मंगलवार को उप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम की टीम ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। शहर के टावर चौक, बड़ा चौक, काली बाड़ी चौक, सदर अस्पताल रोड सहित कई प्रमुख मार्गों पर अवैध रूप से ठेला लगाकर सब्जी, फल और फूल बेचने वाले दुकानदारों को हटाया गया। अधिकारियों ने साफ तौर पर कहा कि सड़क किनारे किसी भी प्रकार का सामान रखकर व्यापार करना पूरी तरह प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान के दौरान कुछ जगहों पर दुकानदारों और अधिकारियों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई, लेकिन प्रशासन की कड़ाई के आगे किसी की नहीं चली। यह भी पढ़ें- नगर प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आईआरबी फोर्स की तैनाती की गई थी, जिससे पूरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.