दरभंगा, जनवरी 16 -- दरभंगा। शहर के लालबाग पानी टंकी स्थित वीर अब्दुल हमीद स्मारक का जीर्णोद्धार कर दिया गया है। इस संबंध में आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' के गत 25 दिसंबर के अंक में देश के शहीदों और महापुरुषों के नाम पर बने चौक चौराहे हुए बदहाली के शिकर शीर्षक से खबर प्रकाशित की गयी थी। इस खबर पर नगर निगम के अधिकारियों ने संज्ञान लिया और स्मारक की बदहाल स्थिति को सुधारने की दिशा में तुरंत कार्रवाई शुरू की। कुछ ही दिनों के भीतर स्मारक की न सिर्फ मरम्मत करायी गयी, बल्कि उसका पूर्ण जीर्णोद्धार कर उसे नया स्वरूप दे दिया गया। खबर प्रकाशन के बाद स्मारक का जीर्णोद्धार कराने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि वर्षों से उपेक्षा का शिकार रहा यह स्मारक अब पूरी तरह से नया और आकर्षक दिख रहा है। स्थानीय नागरिकों ने इसे 'हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.