हल्द्वानी, जून 30 -- हल्द्वानी। नगर निगम ने सोमवार को पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत निकाय स्तरीय लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। मेयर गजराज सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पुनर्गठित योजना के तहत मिलने वाले ऋण की विस्तृत जानकारी दी गई। मेले में सिटी मिशन मैनेजर आईपी पंत ने स्ट्रीट वेंडरों को डिजिटल लेन-देन, क्रेडिट कार्ड और सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत भारत सरकार की आठ कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। मेयर ने कहा कि पीएम स्वनिधि का लाभ अधिक से अधिक वेंडरों तक पहुंचाया जाए। जिससे उनकी आर्थिकी मजबूत हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...