वाराणसी, मई 15 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम ने गुरुवार को शिवपुर क्षेत्र में पंचक्रोशी मार्ग पर (पांचो पंडवा) रामभट्ट तालाब समेत दो धर्मशालाओं से कब्जा हटाया। गोकुल चंद धर्मशाला तथा हनुमान धर्मशालाओं में अवैध रूप से रहने वाले लोगों को खदेड़ा गया। इस दौरान कब्जेदारों ने विरोध भी किया लेकिन पुख्ता दस्तावेज न दिखाने पाने के बाद उनको बाहर कर निगम ने ताला जड़ दिया। जोनल अधिकारी जितेंद्र कुमार आनंद और राजस्व प्रभारी अनिल यादव के नेतृत्व में निगम की टीम ने यह कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान कब्जा करने वालों के साथ नोकझोंक के दौरान पुलिस ने हस्तक्षेप किया। लंबे समय से इन धर्मशालाओं के कमरों पर कुछ लोग अवैध रूप से रह रहे थे। यह भी पढ़ें- इस जिले में बड़े बुलडोजर ऐक्शन की तैयारी, इस बार निशाने पर वकीलों के 200 से ज्यादा चैंबर नगर निगम ने क...