रांची, मई 7 -- रांची। रांची नगर निगम ने गुरुवार को तीन परियोजनाओं की शुरुआत की। मेयर रोशनी खलखो ने विधायक सीपी सिंह के साथ योजनाओं का शिलान्यास किया। वार्ड-19 में कचहरी रोड से करमटोली रोड तक डिप्टी पाड़ा रोड पर बिटूमिनस सड़क निर्माण, वार्ड-18 में सुभाषचंद्र बोस मूर्ति स्थल पार्क का सौंदर्यीकरण व मरम्मत कार्य और लोहरकोचा, लालपुर में न्यू कायनात गर्ल्स हॉस्टल से हजारीबाग रोड तक आरसीसी नाली निर्माण शामिल हैं। मौके पर विधायक सीपी सिंह, वार्ड 19 की पार्षद गीता कुमारी, वार्ड-18 की पार्षद आशा गुप्ता सहित नागरिक उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- वार्ड 46 में दो विकास योजनाओं का शिलान्यास यह भी पढ़ें- सड़क-नाली के निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...