आगरा, मई 29 -- नगर निगम टीम की चेतावनी के बाद भी कुछ लोगों ने घरों के आगे अवैध रूप से बनाये गये रैंप नहीं हटाये। गुरुवार को कार्रवाई करते हुए नगर निगम के प्रवर्तन दल ने सभी रैंप को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिये। नगर निगम के ध्वस्तीकरण दस्ते ने गुरुवार को केके नगर बाई वाली गली और बाग मुजफ्फर खां से राजश्री टाकीज तक अभियान चलाया। इन दोनों स्थानों पर नगर निगम नाली और सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। एक सप्ताह पूर्व नगर निगम ने चेतावनी दी थी। इसके बावजूद लोगों ने कार्य में बाधा बन रहे रैंप नहीं हटाये। गुरुवार को केके नगर में दीनदयाल, भगवान सिंह और मंजू देवी के घरों के आगे रैंप को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया गया। बाग मुजफ्फर खां से राजश्री टाकीज तक अभियान चला कर दो दर्जन से अधिक रैंप हटवाये गये। खटीक पाड़ा में केपी अस्पताल की दीवार के सहारे अतिक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.