काशीपुर, मई 22 -- काशीपुर। नगर निगम काशीपुर की ओर से महाराणा प्रताप चौक पर निशुल्क जैविक खाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान निगम के स्वयंसेवकों ने लोगों का नाम और पता दर्ज कर खाद वितरित की। शुक्रवार को महाराणा प्रताप चौक स्थित फ्लाईओवर के नीचे लगाए गए शिविर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। यहां पहले लोगों का पंजीकरण किया गया, जिसके बाद उन्हें निशुल्क जैविक खाद उपलब्ध कराई गई। नगर आयुक्त रविंद्र बिष्ट ने बताया कि कार्यक्रम के तहत कुल 50 लोगों को जैविक खाद वितरित की गई। यह भी पढ़ें- नगर निगम ने बांटी निशुल्क जैविक खाद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...