अलीगढ़, मार्च 7 -- अलीगढ़। नगर निगम ने शुक्रवार को बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन से अधिक मकानों पर सीलिंग की कार्रवाई की। शुक्रवार को जोन-1 के दोदपुर व मदारगेट क्षेत्रों में टीम ने सीलिंग की कार्रवाई की। बड़े व मझोले नौ बकायेदारों के घरों व दुकानों पर सील लगाकर नोटिस चस्पा किए गए। सीलिंग की कार्रवाई के तुरंत बाद भवन स्वामियों ने आनन-फानन में कर जमा करना शुरू कर दिया। बकाये की 50 प्रतिशत राशि जमा कराने पर सील खोलने का प्रविधान है। जोन एक के प्रभारी आरके कमल ने बताया कि पूर्व में कई नोटिस देने व समाचार पत्रों में सूची प्रकाशन के बाद भी जिन्होंने संपत्ति कर नहीं जमा किया है, उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई है। दोदपुर निवासी रफीक खान पर एक लाख 21 हजार 28 रुपये बकाया थे, इनके भवन को सील किया गया। मोहम्मद याकूब अली पर 79 हजार 851 र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.