मुरादाबाद, दिसम्बर 31 -- मुरादाबाद। नगर निगम की टीम ने फुटपाथ पर कब्जा करने वालों को चेतानी दी कि अवैध कब्जे हटा लें। प्रवर्तन दल ने कहा कि किसी भी सूरत में फुटपाथ पर कब्जे नहीं होने चाहिए। शहर के विभिन्न स्थानों पर टीम घूमी इसके अलावा नो पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ियों को पार्किंग में भिजवाया गया। नगर निगम की टीम ने कहा कि वाहनों को सड़कों पर बेतरतीब खड़ा नहीं करें इससे जाम लगता है। जाम से निजात के लिए सबसे अच्छा तरीका है पार्किंग में ही अपने वाहनों को खड़ा करें। इस दौरान कुछ वाहनों के चालान काटे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.