हल्द्वानी, अप्रैल 9 -- हल्द्वानी। नगर निगम की ओर से 7 से 14 अप्रैल तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को शहर के प्रमुख स्थलों की सफाई की। इस दौरान रोडवेज, केएमओ, रेलवे स्टेशन, पोस्ट ऑफिस में अभियान चलाया गया। इस मौके पर लोगों को निर्धारित डस्टबिन और कूड़ा वाहन में कचरा डालने के लिए जागरूक किया गया। अभियान में वरिष्ठ नगर आयुक्त डॉ. सीएस टोलिया, मुख्य सफाई निरीक्षक अमोल अस्वाल, सफाई निरीक्षक चतर सिंह, बैणी सेना प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज नेगी, विकास यादव सहित बैणी सेना और पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...