गोरखपुर, मई 30 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। महादेव झारखण्डी टुकड़ा नम्बर एक में 178 एयर जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। तकरीबन चार करोड़ रुपये कीमत की इस जमीन पर शनिवार को अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार के निर्देश पर नगर निगम के राजस्व विभाग की टीम के पुलिस बल के साथ ध्वस्तीकरण किया। पुलिस बल और प्रवर्तन दल की मौजूदगी के बीच कोई प्रतिरोध सामने नहीं आया। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण करने पर चालान किएमहादेव झारखण्डी के टुकड़ा नम्बर एक में अतिक्रमण महादेव झारखण्डी के टुकड़ा नम्बर एक में अराजी संख्या 1220/03 में नगर निगम की 623 एयर सरकारी जमीन है। इस जमीन के 178 एकड़ पर प्लाटिंग कर कुछ लोगों ने चाहरदीवारी, टीनशेड, मकान के पिलर आदि का निर्माण करना शुरू कर दिया था। पिछले दिनों नगर निगम ने जमीन की पैमाइश कर अतिक्रमणकार...