लखनऊ, फरवरी 20 -- नगर निगम ने बकाया हाउस टैक्स न चुकाने पर शुक्रवार लखनऊ प्रोड्यूसर्स कोऑपरेटिव मिल्क यूनियन लिमिटेड (पराग डेयरी) से जुड़े बैंक खातों को कुर्क कर सीज कर दिया। यह कार्रवाई वित्तीय वर्ष 2025-26 तक के बकाया कर की वसूली के लिए की गई है। अपर नगर आयुक्त डा. अरविन्द कुमार राव के मुताबिक डायरेक्टर पराग डेयरी के नाम दर्ज भवन पर कुल 82,84,597 रुपये का कर बकाया है। निर्धारित समय सीमा के भीतर कर का भुगतान नहीं किया गया। बकाया वसूली के लिए पहले नियमानुसार बिल और डिमांड नोटिस जारी किए गए थे। इसके साथ ही संबंधित संस्था से व्यक्तिगत स्तर पर संपर्क कर भुगतान करने का अनुरोध भी किया गया, लेकिन इसके बावजूद बकाया राशि जमा नहीं की गई। जिसके चलते लखनऊ प्रोड्यूसर्स कोऑपरेटिव मिल्क यूनियन लिमिटेड के दो बैंक खातों को कुर्क और सीज कर दिया गया।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.