शाहजहांपुर, अप्रैल 12 -- शाहजहांपुर। नगरिया मोड़ की तरफ से आने पर स्मार्ट रोड खत्म होते ही जैसे ही आप शहर में घुसेंगे आपका स्वागत गड्ढों से होगा। करीब एक साल से मौजूद इस गड्ढे की मरम्मत नहीं होने पर स्थानीय लोगों ने खुद ही इसमें मलबा डालकर रास्ता समतल करने की कोशिश की। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से रोजाना अधिकारी भी गुजरते हैं, लेकिन किसी ने भी इसकी सुध नहीं ली। बारिश और पानी भरने से गड्ढा और गहरा हो गया, जिससे वाहन चालकों को दिक्कतें होने लगीं। स्थिति बिगड़ने पर आसपास के लोगों ने मलबा डालकर अस्थायी समाधान किया। लोगों का कहना है कि यह नगर निगम की लापरवाही को दर्शाता है। सड़क की मरम्मत न होने से आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.