नगर निगम ने डिलीवरी प्लेटफॉर्म रैपिडो को नोटिस भेजा
हरिद्वार, मई 12 -- हरिद्वार, संवाददाता। नगर निगम ने मंगलवार को ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म रैपिडो को नोटिस जारी किया है। निगम के संज्ञान में आया है कि ऑनलाइन के माध्यम से कुछ संवेदनशील क्षेत्रों, विशेषकर गंगा घाटों के आसपास, मांसाहारी वस्तुओं की डिलीवरी की जा रही है। नगर निगम ने इसे धार्मिक भावनाओं और स्थानीय परंपराओं के विपरीत बताते हुए गंभीर आपत्ति दर्ज की है। उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी ने बताया कि नोटिस में स्पष्ट लिखा गया है कि हरिद्वार धार्मिक नगरी है, जहां अधिसूचित और संवेदनशील क्षेत्रों में मांस और मदिरा की बिक्री, परिवहन और उपभोग को लेकर पूर्ण प्रतिबंध लागू हैं। नगर निगम प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़े किसी भी डिलीवरी पार्टनर, विक्रेता, रेस्टोरेंट और अन्य संबंधित व्यक्ति द्वारा नगर निगम क्षेत्र, विशेषकर गंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.