देहरादून, जनवरी 29 -- नगर निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार को डांडालाखोंड में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर उसे कब्जा मुक्त कराया। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में शुरू हुए इस अभियान के दौरान सरकारी भूमि पर किए गए अवैध निर्माणों को जेसीबी के माध्यम से ढहा दिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। मेयर सौरभ थपलियाल ने कह कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार्य नहीं है। शहर के अन्य क्षेत्रों में भी चिन्हित किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ भविष्य में इसी प्रकार का सख्त अभियान निरंतर जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.