मथुरा, फरवरी 7 -- नगर निगम मथुरा-वृंदावन के कर विभाग ने लाखों के बकाये पर कुंडली मारे बैठे बड़े बकायेदारों की घेरा बंदी शुरु कर दी है। पहले चरण में 100 बड़े बकायेदारों को चिह्नित करते उनको अंतिम नोटिस भेजा जा रहा है। शनिवार शाम तक 35 बड़े बकायेदारों को डिमांड नोटिस जारी कर दिया गया। बकाया अदा न करने पर इनके विरुद्ध कुर्की और सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि नगर निगम मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में जलकर, गृहकर और सीवर कर का करोड़ों रुपये बकाया है। नगर निगम द्वारा बार-बार अपील करने और नोटिस भेजने का भी बकायेदारों पर असर नहीं हो रहा है। इसे देखते हुए मुख्य कर निर्धारण अधिकारी नरेन्द्र सिंह के आदेश पर पहले चरण में 100 बड़े बकायेदारों को चिह्नित किया गया है। इनमें 7 लाख रुपये तक के बड़े बकायेदार हैं। कई व्यावसायिक व आवासीय फर्में व मकान है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.