आगरा, फरवरी 4 -- शहर में स्वच्छता और सार्वजनिक स्वास्थ्य बेहतर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम ने व्यापक शहरव्यापी डस्टबिन सफाई अभियान चलाया। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देशन में विभिन्न क्षेत्रों में लगे सार्वजनिक डस्टबिनों की गहन सफाई कराई गई, ताकि कचरा निस्तारण व्यवस्था अधिक प्रभावी और स्वच्छ बन सके। अभियान के दौरान डस्टबिनों की मैनुअल सफाई के साथ हाई-प्रेशर वॉटर जेट से धुलाई की गई। आसपास के क्षेत्रों में भी विशेष साफ-सफाई कराई गई। ताजमहल सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर विशेष ध्यान दिया गया, जिससे देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को स्वच्छ और सकारात्मक वातावरण मिल सके। टीमों ने यह सुनिश्चित किया कि डस्टबिनों से दुर्गंध न फैले और कचरा इधर-उधर न बिखरे। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की कि वे कूड़ा निर्धारित डस्टबिन मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.