सहारनपुर, दिसम्बर 15 -- नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर सोमवार को नगर निगम के अतिक्रमण रोधी दस्ते ने कुतुबशेर चौक से लेकर रांघड़ों का पुल, टायर मार्केट होते हुए बूढ़ीमाई चौक तक अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क पर अवैध रूप से रखे गए करीब 50 बड़े टायर, दुकानों के बाहर रखा लकड़ी का सजावटी सामान, बोर्ड तथा एक रेहड़ी जब्त की गई। अतिक्रमण प्रभारी सुधीर शर्मा के नेतृत्व में जैसे ही निगम की टीम कुतुबशेर चौक से रांघड़ों के पुल की ओर बढ़ी, अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी मच गई। कई दुकानदारों ने आनन-फानन में अपना सामान दुकानों के भीतर रख लिया, लेकिन कार्रवाई से पूर्व निगम द्वारा अतिक्रमण करने वालों की वीडियोग्राफी कर ली गई थी। ऐसे चार दुकानदारों से भी जुर्माना वसूला गया, जिन्होंने निगम की टीम को देखकर सामान अंदर डाल दिया था। कुल दो द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.