कानपुर, दिसम्बर 4 -- कानपुर। गोविंद नगर ब्लॉक-8 के पार्क में नगर निगम ने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। पिछले दिनों इस पार्क में अवैध निर्माण की खबर सुर्खियां बनी थी, जिसका संज्ञान नगर आयुक्त ने लिया। नगर आयुक्त के निर्देश पर जोन अधिकारी 4 अनुपम त्रिपाठी ने कार्रवाई कराई। नगर आयुक्त ने जोनल अधिकारी-5 को निर्देशित किया कि पार्क का समय-समय पर निरीक्षण कर सुनिश्चित करें कि दोबारा अतिक्रमण न होने पाए। जोनल अधिकारी ले अतिक्रमण हटाए जाने की सूचना स्थानीय थाने को भी दे दी है ताकि, दोबारा अतिक्रमण न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...