प्रयागराज, मार्च 31 -- नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 125 करोड़ रुपये गृहकर वसूली की। इस साल की वसूली पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 12 करोड़ रुपये अधिक है। नगर निगम ने वित्तीय वर्ष में 19 हजार अधिक भवनों से गृहकर की वसूली की। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संजय ममगई ने बताया कि वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन रात आठ बजे तक 125 करोड़ रुपये प्राप्त हो चुके थे। वित्तीय वर्ष में यह राशि 113 करोड़ तक सीमित थी। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी के अनुसार नगर निगम ने पिछले साल एक लाख 64 हजार घरों से गृहकर की वसूली की थी। इस बार एक लाख 83 हजार भवनों से गृहकर वसूला गया। इस बार लोगों ने ऑनलाइन और ई पॉश मशीन से जमकर भुगतान किया। अंतिम दिन 3073 भवनस्वामियों ने गृहकर जमा किया। नगर निगम को 150 करोड़ वसूली का लक्ष्य दिया गया था। नगर निगम की तरह जलकल विभाग ने भी पा...