नगर निगम ने आय बढ़ाने के लिए एचएमआरटीसी के साथ किया करार
गुड़गांव, जुलाई 9 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम और हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (एचएमआरटीसी) ने अपने व्यावसायिक राजस्व को ऐतिहासिक ऊंचाई पर ले जाने के लिए एक बड़ा समझौता किया है। पहली बार दोनों विभाग मिलकर मेट्रो स्टेशनों पर विज्ञापन के अधिकारों को ऑनलाइन ई-ऑक्शन के जरिए नीलाम करने जा रहे हैं। इस संयुक्त प्रयास के तहत आगामी पांच वर्षों में विज्ञापनों से करीब 350 करोड़ रुपये की बंपर आय अर्जित करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया है। इस नए समझौते के तहत होने वाली कुल कमाई को नगर निगम और एचएमआरटीसी के बीच 40 और 60 के अनुपात (40 फीसदी निगम और 60 एचएमआरटीसी) में विभाजित किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले कई सालों तक इन मेट्रो स्टेशनों पर विज्ञापन लगाने के लिए केवल सामान्य लाइसेंस फीस ही जमा की जाती थी, जिससे भारी वित्तीय नुकसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.