सहरसा, मई 11 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सहरसा में टाउनशिप निर्माण को लेकर चिन्हित क्षेत्र की जमीन की खरीद बिक्री पर रोक लगा दी गई है। जिससे नगर निगम बल्कि पूर्व के नगर परिषद वार्ड वाले जमीन की खरीद बिक्री बंद हो गई है। नगर निगम या नगर परिषद वार्ड मामले में लोगों में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। विभागीय सूची तहत नगर निगम के वार्ड 36, 37, 38, 39, 40 की जमीन पर रोक लगाई गई है। लेकिन यह सभी वार्ड नगर परिषद वाले पुराने वाले वार्ड है। कारण नगर परिषद वाला ही एमभीआर यानी माकेट व्लू रेट अभी कायम है। नगर निगम का एमभीआर यानी माकेट व्लू रेट अभी तय नहीं किया गया है। इसलिए नगर परिषद वाले पूर्व के वार्ड का ही जमीन निबंधन निबंधन कार्यालय से बंद कर दिया गया है। जानकारी अनुसार सहरसा बस्ती के कुछ भाग सहित भेड़धरी, सुलिन्दाबाद, अमरपुर, बैजनाथपुर, सहुरि...