लखनऊ, मार्च 18 -- लखनऊ,वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम द्वारा सील पड़े सहारा शहर में सेमी-ऑटोमेटिक हथियारों से लैस एक हथियारबंद गिरोह ने करोड़ों की चोरी की। एसटीएफ ने सहारा शहर फ्लाईओवर के नीचे से गिरोह के छह बदमाशों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से कीमती जेवर, चांदी के बर्तन, एंटिक घड़ियां और दो सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल समेत करोड़ों का माल बरामद हुआ है। चोरी के बाद आरोपी सामान को एसयूवी और पिकअप में भरकर ले गए थे। ......कबाड़ी बनकर की रेकीएसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार नागर के अनुसार पूछताछ में सैज और शाहिद ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें सहारा शहर के सील होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग समय पर रेकी की। गिरोह के सदस्य कबाड़ी बनकर सहारा शहर का चक्कर लगाते रहे और यह पता लगाया कि कहां कीमती सामान है, कहां से घुसा जा सकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.