आगरा, अप्रैल 10 -- स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों को मजबूत करने के लिए आगरा नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को रनिया नगर पंचायत कानपुर देहात का दौरा किया। यह निरीक्षण स्वच्छ जोड़ी शहर पहल के तहत हुआ। टीम ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में आगरा नगर निगम ने देश में 10वां स्थान हासिल किया था। उसे स्वच्छ प्रॉमिसिंग सिटी का पुरस्कार भी मिला। इसी आधार पर आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने रनिया नगर पंचायत को आगरा से जोड़ा। टीम ने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरा पृथक्करण, सफाई और डिजिटल मॉनिटरिंग की जानकारी दी। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम, सुमित सिंह, अधिशासी अधिकारी मनीष राय और उनकी टीम मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.