बोकारो, फरवरी 3 -- बोकारो, प्रतिनिधि। आगामी नगरपालिका निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को गोपनीय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला स्क्रिनिंग कमेटी की बैठक की गई। मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, एसी मो. मुमताज अंसारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मो. सफीक आलम, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा शालिनी खालखो, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत अन्य उपस्थित थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि बोकारो जिला के सभी शस्त्र लाइसेंसधारी अपने शस्त्र 10 फरवरी तक संबंधित थाना, ओपी अथवा शस्त्र व कारतूस विक्रेता के यहां अनिवार्य रूप से जमा करेंगे। शस्त्र जमा नहीं करने की स्थिति में विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.