देवघर, फरवरी 28 -- देवघर नगर निगम चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं। इसमें जनता का मिला-जुला रुख देखने को मिला है। कहीं मतदाताओं ने नए चेहरों पर दांव लगाया है, तो कहीं पुराने दिग्गजों और उनके परिवारों पर अपना अटूट भरोसा बरकरार रखा है। इस चुनाव की सबसे बड़ी विशेषता वार्ड संख्या 18 से शैलजा देवी की जीत और कई वार्डों में एक ही परिवार का लगातार कब्जा रही। नगर निगम के वार्ड नंबर 18 में इस बार शैलजा ने जीत का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को बड़े मतों के अंतर से पराजित किया। शैलजा न केवल इस चुनाव में विजेता बनकर उभरीं, बल्कि सर्वाधिक मतों के अंतर से जीतने वाली प्रत्याशी भी रहीं। उनकी इस जीत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वार्ड-18 की जनता ने उनके पिछले कार्यों या उनकी कार्यशैली पर जबरदस्त मुहर लगाई है। इन व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.