दरभंगा, अप्रैल 29 -- शशिनाथ सिंह,लहेरियासराय। प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने नगर निगम क्षेत्र में हाई स्पीड वाले आधुनिक कैमरे लगाने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है। कहा कि इससे वाहनों की भी जांच हो सकेगी। ये निर्देश उन्होंने मंगलवार को आयोजित बैठक में दिये। आयुक्त की अध्यक्षता में प्रमंडल स्तरीय विकास योजनाओं की प्रगति, विधि-व्यवस्था की स्थिति, एलपीजी सिलेंडर, बिजली एवं थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने से संबंधित समीक्षा बैठक बुलाई गई थी। बैठक में डीआईजी के अलावा दरभंगा, मधुबनी व समस्तीपुर के डीएम तथा एसपी भी शामिल हुए। बैठक के दौरान आयुक्त ने सर्वप्रथम तीनों जिलों के डीएम व पुलिस अधीक्षकों के साथ विधि व्यवस्था, प्रगति यात्रा आदि के संबंध में विस्तृत समीक्षा की।समीक्षा यह भी पढ़ें- प्राइवेट अस्पतालों के सीसीटीवी कैमरों को सक...