दरभंगा, जून 3 -- बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए मंगलवार को नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या एक और 48 में दो स्थलों पर विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आम जनता को सरकारी सेवाओं का लाभ उनके द्वार तक पहुंचाने के उद्देश्य से शिविर लगाए गए। इस दौरान निगम प्रशासन की ओर से की गई व्यापक तैयारियों के बीच नगर के विभिन्न वार्डों से कुल 213 आवेदन प्राप्त हुए। नगर निगम ने आम जन की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए दो केंद्रों का चयन किया था। वार्ड संख्या एक के नागरिकों के लिए अलीनगर मध्य विद्यालय में शिविर लगाया गया था। वहां सबसे अधिक 115 शिकायतें दर्ज की गईं। वहीं, वार्ड 48 के लिए राजकीय मध्य विद्यालय, पंडासराय में व्यवस्था की गई थी, जहां निगम प्रशासन को 98 आवेदन प्राप्त हुए। ...