नगर निगम क्षेत्र के जल स्रोतों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए टीम गठित
पलामू, जून 29 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनीनगर नगरनिगम क्षेत्र में अवस्थित विभिन्न नदियों , तालाबों एवं जलस्रोतों का सीमांकन कर अतिक्रमण भूमि को चिह्नित करते हुए तत्काल अतिक्रमण हटाने के लिए नगर आयुक्त रंजीत लाल ने एक टीम गठित किया है। टीम में सहायक नगर आयुक्त प्रमोद उरांव, नगर प्रबंधक कुमार अनुराग, टैक्स दरोगा प्रदीप कुमार मेहता, सीएलटीसी गुरुदयाल सिंह, जमादार इस्तियाक साह, जमादार शेरान खान, अमीन सत्येंद्र कुमार शामिल हैं । गठित टीम को निर्देशित किया गया है कि प्राथमिकता के आधार पर बड़े तालाबों का चयन कर प्रत्येक तीन से चार दिनों में एक तालाब का सीमांकन कर अतिक्रमित भूमि को चिह्नित कर अतिक्रमण मुक्त करने के लिए आवश्यक कारवाई करेंगे। तत्पश्चात एक एक अन्य दूसरे तालाबों को भी अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। साथ ही सभी को निर्देशित किया गया है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.