देहरादून, मार्च 28 -- देहरादून। नगर निगम देहरादून को प्रतिष्ठित गोल्ड स्कोच अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान देश में स्वतंत्र एवं विश्वसनीय मूल्यांकन के आधार पर नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया जाता है। नगर निगम को यह उपलब्धि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व और मेयर सौरभ थपलियाल के मार्गदर्शन में वर्ष 2025 के दौरान किए गए दो महत्वपूर्ण कार्यों के लिए मिली है। इनमें पहला अतिक्रमित सार्वजनिक भूमि को पुनः प्राप्त कर वहां पार्क एवं हरित क्षेत्र विकसित करना और दूसरा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए एकीकृत कमांड एवं कंट्रोल सेंटर की स्थापना शामिल है।इन पहलों के माध्यम से नगर निगम ने शहर के सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...