अयोध्या, मई 5 -- अयोध्या, संवाददाता। रामनगरी में भव्य और दिव्य राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले बनकर तैयार हुआ फोर लेन का रामपथ राहगीरों के लिए आम दिनों में सुगम यातायात का जरिया है। लेकिन थोड़ी सी ही बारिश में इसी रामपथ का नजारा नहर जैसा दिखता है। इस रामपथ पर बारिश होते ही जगह-जगह जलभराव हो जाता है और घंटो पानी की निकासी नहीं हो पाती है। इसका कारण यह है कि रामपथ के बीच डिवाइडर के नीचे बना ड्रेन अभी तक न तो नगर निगम को हैंडओवर किया गया है और न ही इस ड्रेन की कभी सफाई ही करायी गयी। यह भी पढ़ें- बेमौसम बारिश से उठे सवाल, अगर बेसमेंट पार्किंग में गाड़ियों को हुआ नुकसान तो कौन होगा जिम्मेदार?
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.