नगर निगम के 36 वार्डों में विकास को गति देने बनाए गए 7 जोनल चेयरमैन
देवघर, अप्रैल 25 -- देवघर,प्रतिनिधि। नगर निगम के सभागार में शुक्रवार को देवघर नगर निगम के महापौर रवि कुमार राउत की अध्यक्षता में जोनल (क्षेत्रीय) एवं स्थायी समिति का गठन तथा जिला योजना समिति के सदस्य का चयन के संबंध में उप महापौर, नगर आयुक्त, सभी वार्ड पार्षद और निगम के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। इस दौरान झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 की धारा 24 एवं 49 में निहित प्रावधानों के आलोक में जोनल (क्षेत्रीय) समिति का गठन किया गया। मौके पर प्रत्येक जोनल समिति के सदस्य आपस में समन्वय स्थापित कर अपने बीच से एक सदस्य को अध्यक्ष के रुप में मनोनीत किया गया। इसके साथ ही मनोनीत अध्यक्ष स्थायी समिति के सदस्य के रुप में नामित किए गए। इस दौरान जिला योजना समिति के सदस्यों का भी चयन किया गया। इस संबंध में देवघर नगर निगम के महापौर ने कहा कि जिला योजना सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.