वाराणसी, अप्रैल 17 -- ​वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम के 17 बाबुओं के पटल बदल दिया गया है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने निर्माण, स्वास्थ्य और राजस्व विभाग के बाबुओं को शनिवार से नए पटल पर कार्य के निर्देश दिए हैं। इनमें कुछ बाबू ऐसे हैं जो 10-15 साल से एक ही पटल पर कार्यरत हैं। वीरेंद्र पांडेय को लेखा से स्वास्थ्य, दिलीप कुमार यादव को सामान्य, मोईज अहमद को नजारत से जन्म-मृत्यु, राकेश कुमार सिंह को पेंशन कार्यालय, आजाद अली को लेखा, ईशान फारूख को स्वास्थ्य, निशू चौधरी को सारनाथ जोन, मिलन कुमार को आलोक विभाग, मुस्तकीम अंसारी को नक्खीघाट कांजी हाउस, शनि पांडेय को पशुपालन विभाग में भेजा गया है। इनके अलावा आशीष कुमार श्रीवास्तव, अरुण कुमार पांडेय, राकेश कुमार श्रीवास्तव, सुशील कुमार सिंह, विकास कुमार यादव, रोहित कुमार और जितेन्द्र उपाध्याय...