नगर निगम के 10533 क्षतिग्रस्त मैनहोल-कैचपिट और स्लैब दुरुस्त होंगे
पटना, जून 10 -- नगर निगम क्षेत्र में करीब 10533 हजार मैनहोल, कैचपिट और ड्रेनेज के स्लैब उड़ाही के दौरान क्षतिग्रस्त हुए हैं। जून में सभी क्षतिग्रस्त मैनहोल (मशीन होल) और कैचपिट को दुरुस्त का काम शुरू किया गया है। सशक्त स्थायी समिति की बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत 5.5 करोड़ जारी कर दिया गया है। योजनाओं को पूरा करने के लिए प्रशासनिक स्वीकृति भी दे दी गई है। मानसून पूर्व नाले की उड़ाही के दौरान अधिकतर मैनहोल, कैचपिट और नाला का ढक्कन क्षतिग्रस्त हुए थे। कई वार्डों में महीनों से किसी मैनहोल के ढक्कन गायब थे, किसी ढक्कन में दरार आने से कमजोर हो चुके हैं। इन सभी की मरम्मत के लिए प्रत्येक अंचल को राशि उपलब्ध करा दी गई है। नगर आयुक्त ने सभी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी और कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया है कि प्रत्येक वार्ड में सफाई निरीक्षक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.