भागलपुर, सितम्बर 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। गंगा नदी के रौद्र रूप से न केवल दियारा और ग्रामीण इलाके बेहाल हैं, बल्कि भागलपुर शहर का नगर निगम क्षेत्र भी बाढ़ की भीषण चपेट में आ गया है। जलस्तर में हुई अप्रत्याशित वृद्धि के कारण वर्तमान में नगर निगम के 10 वार्ड सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं।निगम क्षेत्र का वार्ड संख्या 1 बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित है, जहां आधे से अधिक इलाके में गंगा का पानी प्रवेश कर चुका है। इसके अलावा वार्ड संख्या 3, 4, 7, 9, 18, 21, 22, 27 और 29 आंशिक रूप से प्रभावित हैं। बाढ़ की वजह से नाथनगर, चंपानगर और साहेबगंज के निवासियों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जलस्तर और बढ़ा तो बरारी वाटर वर्क्स के संचालन पर आफत मुख्य शहर के विश्वविद्यालय क्षेत्र, किला घाट, गोलाघाट, नया बाजा...