गोरखपुर, मार्च 23 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। महानगर की सरकार में पार्षदों की संख्या सोमवार को 80 से बढ़ कर 90 हो गई। नगर निगम के 10 नव-नामित पार्षदों का आज महापौर डॉ मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नामित पार्षदों ने अपराह्न 03 बजे उल्लासपूर्ण महौल में नगर निगम के नवीन भवन स्थित सदन हाल में शपथ ली। मनोनीत पार्षदों में दुर्गेश बजाज, वीर सिंह सोनकर, रितेश सिंह बब्बू, आलोक सिंह विशेन, चंदन आर्या, ममता जायसाल, अरविंद निषाद, शिवम पांडेय, अष्टभुजा श्रीवास्तव, संजय कुमार वैश्व शपथ ग्रहण करेंगे। इन समारोह में उपसभापति पवन त्रिपाठी समेत सभी पार्षद उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा नगर निगम के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.