आगरा, फरवरी 26 -- शहर में स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से नगर निगम ने स्वच्छ घर गतिविधियां तेज कर दी हैं। अभियान के अंतर्गत कूड़ा पृथक्करण कर गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग रखने वाले घरों पर 'स्वच्छ घर' के स्टीकर लगाए जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को कचरा पृथक्करण के प्रति प्रोत्साहित करना तथा स्वच्छ सर्वेक्षण में शहर की रैंकिंग को बेहतर बनाना है। नगर निगम की टीमें वार्ड स्तर पर घर-घर संपर्क कर रही हैं और लोगों को दो डिब्बों में कचरा रखने की आदत विकसित करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। गीले कचरे से घर पर ही खाद बनाने (होम कम्पोस्टिंग) की सरल विधि समझाई जा रही है, ताकि कचरे की मात्रा कम हो और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले। जिन घरों में नियमित रूप से कचरा पृथक्करण किया जा रहा है, उन्हें 'स्वच्छ घर' स्टीकर प्रदान कर सम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.