नगर निगम के स्कूलों से निकलेंगे आईआईटी और सिविल सेवा के सितारे
लखनऊ, जुलाई 20 -- नगर निगम के स्कूलों से निकलेंगे आईआईटी और सिविल सेवा के सितारे गरीब विद्यार्थियों को मिलेगी मुफ्त प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग लखनऊ, प्रमुख संवाददाता लखनऊ नगर निगम अब अपने स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बड़ी सौगात देने जा रहा है। नगर निगम के इंटर कॉलेज तक के शिक्षण संस्थाओं में आईआईटी और एनआईटी जैसी प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग शुरू होगी। वहीं इस्माईलगंज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी डिग्री कॉलेज में सिविल सेवा समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।
योजना का उद्देश्य नगर निगम प्रशासन ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है और जल्द ही इसे लागू करने की तैयारी चल रही है। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे भी देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.