नगर निगम के स्कूलों में अब सीबीएसई बोर्ड से होगी पढ़ाई
लखनऊ, जून 11 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता नगर निगम के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने की कवायद शुरू हो गई है। नगर निगम प्रशासन ने अपने चुनिंदा विद्यालयों को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड से हटाकर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले चरण में चार प्रमुख विद्यालयों को सीबीएसई बोर्ड से जोड़ने की योजना पर काम शुरू हो गया है। इसके साथ ही इन विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई भी शुरू की जाएगी।
योजना की जानकारी नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त का कहना है कि इस कदम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर मिलेगा और सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भी निजी विद्यालयों जैसी शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.