दरभंगा, अप्रैल 29 -- बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। महापौर अंजुम आरा की अध्यक्षता में मंगलवार को नगर निगम स्थित सभागार में सशक्त स्थाई समिति की बैठक बुलाई गई। बैठक में शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़कारण, सफाई, पेयजल संकट से निदान, जलनिकासी और प्रकाश की व्यवस्था सहित 18 एजेंडों पर चर्चा की गई। भीषण गर्मी के मद्देनजर होने वाले पेयजल संकट से निदान के लिए समिति ने अहम फैसला लिया। नगर निगम क्षेत्र के सभी 48 वार्डों में दो-दो नए सबमरसेबल पंप लगवाने का निर्णय लिया गया। वहीं, सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए महापौर अंजुम आरा और सदस्यों ने शहर को चार जोन में बांटने का निर्णय लिया। यह भी पढ़ें- नगर परिषद बैठक में जल संकट से निपटने पर चर्चा मानसून पूर्व नालों का निर्माण, सफाई और जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए बैठक में बुडको के अभियंताओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.