गुड़गांव, अगस्त 30 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। नगर निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल दिन और बढ़ गई है। रोहतक में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें छह अगस्त से चली आ रही राज्यव्यापी हड़ताल को तेज करने का निर्णय लिया गया। जिसमें 31 अगस्त व 1 से 2 सितंबर तक और बढ़ा दिया है। शहर में लगे जगह जगह गंदगी, कूड़े के ढेर बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। सरकार द्वारा मानी गई मांगों के पत्र जारी न करने के विरोध में सफाई कर्मियों की 25वें दिन हड़ताल जारी रहा। पुराने नगर निगम कार्यालय में हड़ताल की अध्यक्षता इकाई के वरिष्ठ उप प्रधान शम्मी बोहत व फायर के जिला प्रधान उप प्रधान जोगिंदर ने की। उप प्रधान ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि मानी गई मांगों के पत्र जारी नहीं होंगे, तब तक यह हड़ताल पूरे प्रदेश में लगातार जारी ...