धनबाद, अप्रैल 16 -- अभी रेलवे के उद्घाटन कार्यक्रम में मेयर को आमंत्रण देकर फिर वापस लेने का विवाद थमा ही था कि एक नया विवाद सामने आ गया है। नगर निगम की विकास योजनाओं के लिए हो रहे शिलान्यास में जो शिलापट्ट लगाए जा रहे हैं, उसमें स्थानीय सांसद और विधायक का ही नाम नहीं है। मंगलवार को कतरास के वार्ड नंबर एक में और बुधवार को सिंदरी में निगम की एक-एक योजना का शिलान्यास मेयर संजीव सिंह ने किया। शिलान्यास के लिए लगाए गए पट्ट में स्थानीय सांसद और विधायक का नाम ही नहीं था। नगर निगम बोर्ड के पिछले कार्यकाल में जितनी योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास होता था, उनमें स्थानीय सांसद-विधायक का नाम जरूर होता था। नगर निगम के नए बोर्ड में पहली बार ऐसा देखने को मिला कि शिलापट्ट से सांसद-विधायक का ही नाम गायब है। मंगलवार को कतरास के वार्ड नंबर एक की बढ़ई कुल्ही म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.