बेगुसराय, जनवरी 28 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। वर्ष 2026-27 के लिए नगर निगम का वार्षिक बजट बनाने का काम शुरू हो गया है। निगम को बेहतर बनाने के लिए निगम प्रशासन की ओर से गणमान्य लोगों के द्वारा सुझाव मांगे गये हैं। ताकि बेहतर सुझाव को बजट में शामिल कर नगर निगम को विकासेन्नमुखी बजट तैयार किया जा सके। मुख्य पार्षद पिंकी देवी ने बताया कि शहर में प्रदूषण नियंत्रण, शहर को स्वच्छ बनाने, सौंन्दर्यीकरण करने, पार्क व हरित क्षेत्रों के विकास, सड़कों व नालियों आदि की बुनियादी ढांचों के विकास व जल जमाव से मुक्ति व जल निकासी से संबंधित सुझाव मांगे गये हैं। यह सुझाव डाक के माध्यम से या स्वयं लिखित रूप से 10 फरवरी तक नगर निगम कार्यालय में उपलब्ध कराया जाना है। घर बैठे अपना सुझाव bmcbg@gmail.com पर दे सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.