मथुरा, मार्च 9 -- सोमवार को राज्यपाल के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने शहर में आवारा गोवंश पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में निगम लिपिक सत्य प्रकाश दीक्षित अपनी टीम के साथ परिक्रमा मार्ग में पापड़ी चौराहे से बांके बिहारी मंदिर मार्ग तक आवारा गोवंश पकड़ने की कार्रवाई कर रहे थे। इसी दौरान गौशाला के कर्मचारी भड़क गए और निगम लिपिक सत्य प्रकाश दीक्षित के साथ अभद्रता कर दी। वाराहघाट स्थित राधा कृष्ण गौशाला के बाहर कुछ कर्मचारी सड़क पर टेबल लगाकर घूम रही गायों को चारा खिला रहे थे। निगम टीम ने उन्हें सड़क पर चारा डालने से मना किया और अभियान में सहयोग करने को कहा। इस बात गौशाला के कर्मचारी भड़क गए और निगम लिपिक सत्य प्रकाश दीक्षित के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुं...