प्रयागराज, जून 15 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी समेत कई अधिकारी और इंजीनियरों का तबादला हो गया। पीके मिश्रा एकबार फिर प्रयागराज नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी होंगे। वर्तमान में पीके मिश्रा बरेली नगर निगम में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी हैं। प्रयागराज नगर निगम में तैनात मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी को बरेली भेजा गया है। नगर निगम के कार्यवाहक मुख्य अभियंता अनिल मौर्य का तबादला सहारनपुर नगर निगम में किया गया है। अधिशासी अभियंता मुजफ्फर नजमी का लखनऊ तबादला किया गया है। अल्लापुर जोन के जोनल अधिकारी संजय ममगई और कर विभाग के अधिकारी नीरज कुमार सिंह को कार्यमुक्त कर दिया गया है। संजय ममगई का पिछले साल आगरा तबादला हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.