आदित्यपुर, मार्च 15 -- गम्हरिया,संवाददाता। राज्य में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य अप्रैल से संभावित है। इसके मद्देनजर चुनाव आयोग के निर्देश के आलोक में 2003 की मतदाता सूची का मिलान कार्य रविवार से शुरू कर दिया गया है। राज्य में सभी बूथों पर बीएलओ को इस कार्य में लगाया गया है। इस संदर्भ में सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी सह सीओ प्रवीण कुमार ने आदित्यपुर नगर निगम के सभी बूथों पर 15 मार्च को पूर्वाह्न 09 बजे से विशेष कैंप लगाने का निर्देश दिया है। इस विशेष कैंप में मतदाताओं की सूची का मिलान किया जाएगा।बताया गया कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में मतदान केंद्रों का मैपिंग का प्रतिशत मात्र 49.22 प्रतिशत है। चुनाव आयोग ने इसे बढ़ाने के लिए कैंप लगाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही एएसडीडी की सूची तैयार करने में हो रहे विलंब को गं...