धनबाद, फरवरी 27 -- पिछले एक महीने से प्रत्याशियों की मेहनत का परिणाम आने का समय हो गया है। नगर निगम चुनाव लड़ रहे 479 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला शुक्रवार से आने लगेगा। नगर निगम चुनाव को लेकर पॉलीटेक्निक स्थित मतगणना हॉल में शुक्रवार सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक मतों की गिनती होगी। सुबह 11 बजे के बाद वार्ड पार्षदों का परिणाम और मेयर का रुझान आने लगेगा। देर रात आठ बजे तक जितनी गिनती होगी, उतने की घोषणा की जाएगी। उसके बाद दूसरे दिन फिर सुबह आठ बजे से काउंटिंग शुरू होगी। नगर निकाय चुनाव की मतगणना को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना स्थल पर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था है। मीडिया कर्मियों के लिए काउंटिंग के समाचार संकलन के लिए मीडिया कोषांग भी बनकर तैयार है। धनबाद नगर निगम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.