पिथौरागढ़, मार्च 24 -- पिथौरागढ़ में नगर निगम के पार्षदों ने गैस वितरण में अनियमिता को लेकर डीएम कार्यालय में पत्र दिया है। मंगलवार को डीएम कार्यालय पहुंचे पार्षदों ने बताया कि जिस स्थान पर पहले गैस वितरित की जाती थी,उस स्थान पर गैस वितरण नहीं किया जा रहा है। सीनियर सिटीजनों को भी सिलेंडर की होम डिलीवरी नहीं मिली रही है। जिस वार्ड में गैस वितरण की जाती है पहले उसी वार्ड के लोगों को प्राथमिकता देने की मांग की। उन्होंने रसोई गैस वितरण के लिए टोकन सिस्टम जारी करने की भी मांग की। गैस वितरण से पहले पार्षदों को इसकी सूचना देने की मांग उठाई। पार्षद रविंद्र सिंह बिष्ट, अनिल वर्मा, रवि मेहता, कमलेश चंद, अंशु नागी, ममता पाण्डेय, कमलेश जोशी, जयंती सौन, महेंद्र कुमार, राहुल सिंह लुंठी ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग उठाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.