प्रयागराज, मई 14 -- प्रयागराज। नगर निगम के 21 लिपिकों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें पांच वरिष्ठ लिपिक और 16 कनिष्ठ लिपिक हैं। स्थानांतरित किए गए कई लिपिक वर्षों से एक ही पद पर कार्य कर रहे थे। नगर आयुक्त साईं तेजा ने बुधवार को लिपिकों का स्थानांतरण कर दिया। वरिष्ठ लिपिक राहुल श्रीवास्तव नगर आयुक्त कार्यालय से लाइसेंस, अमिता दुबे अधिष्ठान से नगर आयुक्त कार्यालय, महफूज आरिफ स्वास्थ्य से नजूल, धनंजय श्रीवास्तव लेखा से जनकार्य, लालचंद जनकार्य से लेखा विभाग में स्थानांतरित किए गए हैं। कनिष्ठ लिपिकों में प्रदीप यादव अधिष्ठान से जोन तीन, अविनाश कुमार स्वास्थ्य से लाइसेंस, अर्चना कल्लू रिकॉर्ड से जोन दो, मोहम्मद जसीम जनकार्य से जोन पांच, पंधारी लाल पाल लाइसेंस से स्वास्थ्य, इमरान अली मार्ग प्रकाश से जोन एक, विनय कुमार पाल सचिव परिषद-मार्ग प्रक...